चांदी के आगे सोने का रंग फीका पड़ गया है। आज भी चांदी 1361 रुपये प्रति किलो महंगी होकर 74953 के रेट से खुली। जबकि, आज सर्राफा बाजारों में सोना महज 23 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा होकर 59352 के रेट से खुला। पिछले एक हफ्ते में सोना जहां 766 रुपये महंगा हुआ है, वहीं चांदी इस अवधि में 5203 रुपये महंगी हुई है। सात जुलाई को 24 कैरेट सोना 54586 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था, जबकि चांदी का भाव इस दिन 69750 रुपये प्रति किलो था।
ये रेट इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी किए गए हैं। सोने-चांदी के इस रेट पर जीएसटी और ज्वेलरी मेकिंग चार्ज नहीं लगा है। हो सकता है आपके शहर में सोना-चांदी 1000 से 2000 रुपये महंगा मिल रहा हो।
अब सोना अपने ऑल टाइम हाई से 2387 रुपये प्रति 10 ग्राम ही सस्ता मिल रहा है। बता दें 5 मई को सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव ऑल टाइम हाई 61739 रुपये पर पहुंच गया था। वहीं, चांदी इस दिन 77280 रुपये प्रति किलो थी। इस दिन के रेट से चांदी करीब 3000 रुपये किलो सस्ती मिल रही है।
धातु लेटेस्ट रेट रुपये प्रति 10 ग्राम 3 फीसद जीएसटी बाजार भाव ज्वेलर के मुनाफा के बाद रेट
Gold 999 (24 कैरेट) 59352 1780.56 61,132.56 67,245.82
Gold 995 (23 कैरेट) 59114 1773.42 60,887.42 66,976.16
Gold 916 (22 कैरेट) 54366 1630.98 55,996.98 61,596.68
Gold 750 (18 कैरेट) 44514 1335.42 45,849.42 50,434.36
Gold 585 ( 14 कैरेट) 34721 1041.63 35,762.63 39,338.89
Silver 999 74953 रुपये प्रति किलो 2248.59 77,201.59 84,921.75

More Stories
मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना का कमाल: जशपुर के दूरदराज गांवों तक पहुंची बस सेवा, हजारों लोगों की जिंदगी हुई आसान
NEET UG 2026 Re-Exam: रायपुर में कलेक्टर का बड़ा एक्शन, परीक्षा केंद्रों पर खुद पहुंचकर जांचीं तैयारियां
यूथ कांग्रेस चुनाव में बढ़ी सरगर्मी! मोहम्मद अकरम और देवदार शेख रफीक की दावेदारी हुई मजबूत