भिंड, मध्यप्रदेश के भिंड जिले के गोहद और मालनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत तिकोड़ा गांव के नजदीक राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्वालियर से भिंड आ रही बस ने एक ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी, जिससे दो लोगों की मौत हो गयी और ट्रैक्टर और बस के अंदर बैठे 30 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इनमें 16 की हालत नाजुक होने पर ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
भिंड जिले के गोहद के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) सौरभ कुमार ने आज यहां बताया कि जिले के मौ थाना क्षेत्र के झांकरी चौकी के अंतर्गत आने वाले पिपड़िया गांव से माता बसैया मुरैना में कुछ श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार होकर गए थे। कल देर रात्रि वापस लौटने के दौरान यह श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ हाईवे पर किनारे खड़े थे, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार बस ने ट्रॉली में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार श्रद्धालु महिला सगुनाबाई (45) के अलावा एक 20 वर्षीय युवक की मौके पर मौत हो गयी।

More Stories
ओंकारेश्वर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, मंदिर में करेंगी पूजा-अर्चना; कल सिकल सेल दिवस कार्यक्रम में होंगी मुख्य अतिथि
सक्ती पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: 1.44 करोड़ का गांजा जब्त, ओडिशा से राजस्थान जा रहे तस्कर 26 घंटे की घेराबंदी के बाद गिरफ्तार
Monsoon Crisis 2026: 42% बारिश की भारी कमी से बढ़ी चिंता, जून सूखा तो जुलाई पर भी मंडराया संकट