June 18, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

मध्यप्रदेश में छह कलेक्टर सहित नौ आईएएस अधिकारियों के तबादले

भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार ने छह कलेक्टर सहित भारतीय प्रशासनिक सेवा (भाप्रसे) के नौ अधिकारियों के तबादले कर उनकी नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार कल देर रात्रि जारी आदेश के तहत संदीप कुमार माकिन अपर सचिव मध्यप्रदेश शासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग का तबादला कर उन्हें दतिया का नया कलेक्टर बनाया गया। दतिया कलेक्टर संजय कुमार को श्योपुर के कलेक्टर का दायित्व सौपा गया है। अवधेश शर्मा अपर आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास मध्यप्रदेश शासन को टीकमगढ़ का कलेक्टर बनाया गया है।