ओलंपिक संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा ने दिया इस्तीफा
रायपुर. विवादित ऑडियो टेप के वायरल होने के बाद छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि होरा ने इस्तीफा का कारण स्वास्थ्यगत कारणों को बताया है। उनकी ओर से कहा गया है कि किसी स्वास्थ्यगत परेशानी के चलते ओलंपिक संघ की जिम्मेदारी ठीक से निभा नहीं पा रहे हैं, इसलिए अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं। बतां दें कि पिछले सप्ताह एक विवादित ऑडियो टेप में उनका नाम उछला था। इसमें कथित रूप से मुख्यमंत्री के नाम से कुछ आपत्तिजनक बातें कही गई थीं। तभी से यह कयास लगाए जा रहे थे कि होरा को अपना पद छोडऩा पड़ेगा।
मुझे बदनाम करने की कोशिश
वायरल ऑडिया टेप विवाद प्रदेश के केबल टीवी कारोबार पर एकाधिकार से जुड़ा है। होरा ने इस मामले में कहा कि ये मेरी आवाज नहीं है। मुझे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। कथित ऑडियो टेप में होरा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का इस्तेमाल दबाव बनाने के लिए करते दिख रहे हैं। रायपुर के सभी कांग्रेसी विधायक पहले से ही होरा के विरोध में थे। यह भी दावा है कि वे भाजपा के आदमी हैं। मोहन भागवत से उनका सीधा संपर्क है।

More Stories
NH – 53 पर चक्का जाम : सैकड़ों वाहनों का आवागमन हुआ ठप..
गौ तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 13 गौवंश सुरक्षित, 3 आरोपी गिरफ्तार
IND vs ZIM: ईशान किशन और तिलक वर्मा का तूफान, भारत ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 220 रन का विशाल लक्ष्य