जयपुर//दि बीबीसी लाइव :
महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर को बर्खास्त कर दिया गया है। राजस्थान स्वायत्त शासन विभाग ने इसका आदेश जारी किया है। इसके तहत डॉ सौम्या को निकाय चुनाव के लिए अगले 6 सालो के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया है।
भाजपा नेत्री डॉ. सौम्या ने बर्खास्त होने के बाद कहा कि “संघर्ष ही मेरा जीवन, संघर्ष जारी रहेगा।”
उन्होंने बताया कि फिलहाल बर्खास्तगी के आदेश की कोई कॉपी नहीं मिली है। कॉपी मिलने के बाद ही वे आगे का निर्णय लेंगी। फिलहाल उनके पास हाईकोर्ट में अपील का रास्ता खुला हुआ है।
आपको बता दें की इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने 23 सितंबर को सुनवाई के बाद सरकार को 2 दिन तक किसी भी तरह की कार्यवाही नहीं करने कहा था। उसके बाद 25सितंबर को दो दिन का समय पूरा होते ही सरकार कार्यवाही के लिए स्वतंत्र हो गई। इसके बाद यह आदेश जारी किया गया।
स्वायत्त शासन विभाग के आदेश जारी करते ही मेयर दफ्तर में डॉ.सौम्या गुर्जर का चैंबर लॉक कर नाम पट्टिका हटा दिया गया है।

More Stories
NH – 53 पर चक्का जाम : सैकड़ों वाहनों का आवागमन हुआ ठप..
गौ तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 13 गौवंश सुरक्षित, 3 आरोपी गिरफ्तार
IND vs ZIM: ईशान किशन और तिलक वर्मा का तूफान, भारत ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 220 रन का विशाल लक्ष्य