बिलासपुर. बिजी सड़क पर दुर्गा पंडाल लगाने से बिलासपुर पुलिस और दुर्गोत्सव समिति के बची जमकर विवाद हो गया। दोनों पक्ष के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि तेलीपारा मुख्यमार्ग पर लगभग डेढ़ घंटे तक जाम लग गया। पुलिस ने बीच सड़क पंडाल के नाम पर अनावश्यक सजावट और अतिक्रमण को हटाने के लिए निगम प्रशासन को सूचित किया। निगम की टीम नहीं आने के कारण पुलिस को बैरंग लौटना पड़ा। इस दौरान लगभग दो घंटे तक गहमा-गहमी बनी रही। विवाद की जानकारी लगते ही एएसपी राजेन्द्र जायसवाल और कोतवाली सीएसपी स्नेहिल साहू भी मौके पर पहुंच गईं। किसी तरह भीड़ को शांत कराया।
अतिक्रमण हटाने पहुंची थी पुलिस
दरअसल तेलीपारा मुख्यमार्ग पर दुर्गोत्सव समिति द्वारा की गई सजावट को हटा कर सड़क को खाली कराने की बात पर विवाद की स्थिति निर्मित हो गई थी। पुलिस का कहना है कि दुर्गोत्सव समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों को आयोजन से पहले ही शासन का आदेश बता दिया गया था। दुर्गा पंडाल के लिए सड़क के घेरने पर पुलिस से विवाद हुआ है।
सड़क पर अतिक्रमण करके शुरू कर दिया सजावट
शासन के निर्देश के अनुसार किसी भी समिति को सड़क पर अनावश्यक अतिक्रमण कर जाम की स्थिति न बने इसके लिए पुलिस व प्रशासन का सहयोग करना है। बैठक के दौरान सभी समितियों ने अपनी सहमति दी थी। बावजूद इसके तेलीपारा स्थित दुर्गोत्सव समिति के सदस्यों ने आदेश के खिलाफ जाते हुए मंगलवार दोपहर बाद सड़क पर अनावश्यक अतिक्रमण करते हुए सजावट शुरू कर दिया। सजावट होने की वजह से जाम की स्थिति निर्मित होने की जानकारी मिलते ही सिटी कोतवाली थाना प्रभारी भारती मरकाम अपने बल के साथ मौके पर पहुंच गई। सड़क पर से अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस को समिति के सदस्यों और कुछ संगठनों के विरोध का सामना करना।

More Stories
‘गांव होंगे आत्मनिर्भर, तभी बनेगा विकसित छत्तीसगढ़’ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अफसरों को दिया बड़ा मंत्रविकसित छत्तीसगढ़
IITM बेंगलुरु में छाया छत्तीसगढ़! चित्रकोट से बस्तर तक पर्यटन की अनूठी पहचान ने खींचा देशभर का ध्यानछत्तीसगढ़ पर्यटन
जांजगीर-चांपा में अवैध रेत कारोबार पर बड़ा प्रहार! एक हाईवा और दो ट्रैक्टर जब्त, प्रशासन ने कसा शिकंजा