कैरेबियन समुद्र से उठे तूफान ने क्यूबा में तबाही मचा दी है। इयान नाम का यह तूफान इतना बड़ा है कि इसने क्यूबा में पावर ब्लैकआउट कर दिया। 27 सितंबर को तूफान ने भारी बारिश और तेज हवाओं के साथ क्यूबा के वेस्ट कोस्ट पर दस्तक दी। अब यह अमेरिका के फ्लोरिडा की ओर बढ़ रहा है। रायटर्स के मुताबिक, फ्लोरिडा में करीब 25 लाख लोगों को घर खाली करने के निर्देश दिए गए हैं। माना जा रहा है कि यह तूफान 1921 में आए टारपोन स्प्रिंग्स तूफान से भी ज्यादा तबाही मचा सकता है।
क्यूबा में बिजली गुल
क्यूबा में 27 सितंबर को इयान ने दस्तक दी। इस तूफान के आने से 195 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। इससे कई लोगों को नुकसान हुआ। खेत नष्ट हो गए। घर तबाह हो गए। साथ ही क्यूबा का पावर ग्रिड भी फेल हो गया। इस कारण पूरा देश अंधकार फैला रहा। अभी तक क्यूबा में बिजली वापस नहीं आई है फेमस सिगार ब्रांड हिरोची रोबैना ने क्यूबा में अपने तम्बाकू फार्म की फोटो शेयर की। तूफान के कारण उनका फार्म और फैक्ट्री पूरी तरह नष्ट हो गए।
क्यूबा में इलेक्ट्रिसिटी लाइन और पेड़ गिर चुके हैं। जिन लोगों के घरों को नुकसान हुआ है, सरकार ने उन्हें शेल्टर दिए हैं।
फ्लोरिडा में घर खाली करने के आदेश
नेशनल हरिकेन सेंटर के मुताबिक, तूफान फ्लोरिडा के वेस्ट कोस्ट की ओर तेजी से बढ़ रहा है। अभी यह कैटेगरी 3 का तूफान है, लेकिन इसके कैटेगरी 4 के होने की आशंका है। इस कारण फ्लोरिडा में भारी बारिश हो सकती है। अमेरिकी सरकार ने फ्लोरिडा में हफ्ते भर के लिए इमरजेंसी घोषित कर दी है।
साथ ही सरकार ने करीब 25 लाख लोगों को घर खाली करने के निर्देश भी दिए हैं। तूफान क्यूबा से होते हुए मेक्सिको की खाड़ी से फ्लोरिडा की ओर आ रहा है। इसका ज्यादा असर राजधानी टैम्पा और सेंट पीटर्सबर्ग शहर में देखने को मिलेगा।
फिलिपींस में तूफान नोरू से 8 लोगों की मौत हो गई।
फिलिपींस में सोमवार यानी 26 सितंबर को तूफान नोरू ने देश में तबाही मचा दी। तूफान के चलते फिलिपींस में अब तक कम से कम आठ लोगों की मौत हो चुकी है। सरकार ने लोगों को समुद्र तट पर जाने से मना किया है।
फिओना ने कनाडा के अटलांटिक कोस्ट पर कई घरों को ‘मलबे के ढेर’ में बदल दिया।
पिछले हफ्ते कनाडा के ईस्ट कोस्ट पर दस्तक दे चुके तूफान फिओना से भारी नुकसान हुआ है। अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है। फिओना की वजह से कनाडा के पांच प्रांतों में बारी बारिश हुई। इस दौरान 160 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली। कनाडा के कई इलाकों में बिजली भी गुल हो गई। तूफान कनाडा से गुजर चुका है, लेकिन अभी भी कई लोगों को बिजली और खाने के बिना रहना पड़ रहा है।

More Stories
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से उपभोक्ता बन रहे ऊर्जा उत्पादक, बिजली बिल में आई भारी कमी
भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया अहम बदलाव: आंगनबाड़ी समय में परिवर्तन
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने दिलाई जनगणना शपथ