रांची के मेन रोज मल्लाह टोली स्थित एक धार्मिक स्थल पर असामाजिक तत्वों ने हमला किया है. बताया जा रहा है कि असामाजिक तत्वों ने मंदिर में रखे प्रतिमा पर भी तोड़फोड़ की है. वहीं, घटना के बाद भारी संख्या में पुलिस और सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए गए हैं.
भारी मात्रा में सुरक्षाबल तैनात: वहीं, घटना के बाद कई जाने माने लोग भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. गौरतलब है कि प्रदेश में हर जगह दुर्गा पूजा की धूम है. हर तरफ पंडाल निर्माण किया जा रहा है. जिस जगह तोड़फोड़ की गई उससे कुछ ही दूर भी पंडाल निर्माण किया जा रहा है.
शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: दुर्गा पूजा त्योहार को लेकर प्रशासन की ओर से राजधानी रांची में सुरक्षा के टाइट इंतजाम किए गए है. जगह-जगह सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की जा रही है. वहीं, पुलिस भी पूजा को लेकर विशेष सावधानी बरत रही है. ताकी शांति और सद्भाव माहौल में पूजा संपन्न हो.

More Stories
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं
36 लाख का गांजा बरामद: प्लास्टिक टबों में बनाया सीक्रेट चैंबर, तस्करी की कोशिश नाकाम
अंधेरे में 48 गांव: बिजली की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री को खून से लिखे 500 पत्र