मुंबई, बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और अभिनेत्री आलिया भट्ट स्टारर ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का नया पोस्टर रिलीज कर दिया गया है।
बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर इन दिनों फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ बना रहे हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की मुख्य भूमिका है। करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह का लुक देखने लायक है। जहां आलिया भट्ट रेड साड़ी में नोज पिन पहने बेहद प्यारी लगीं। वहीं रणवीर सिंह भी रेड आउटफिट में डैशिंग लगे। पोस्टर के अनुसार ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का टीजर कल यानी 20 जून को रिलीज होगा। यह फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
पोस्टर को शेयर करते हुए करण जौहर ने लिखा, प्यार के दौरान की बस केवल शुरुआत हुई है। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का टीजर कल रिलीज हो जाएगा तो याद रखें। फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के अलावा धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी मुख्य भूमिका में हैं।

More Stories
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं
36 लाख का गांजा बरामद: प्लास्टिक टबों में बनाया सीक्रेट चैंबर, तस्करी की कोशिश नाकाम
अंधेरे में 48 गांव: बिजली की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री को खून से लिखे 500 पत्र