अजमेर. राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) की अजमेर ईकाई ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर आज यहां ” रन फार लंग्स मैराथन ” का आयोजन किया ।
संगठन के अजमेर जिलाध्यक्ष अब्दुल फरहान खान के नेतृत्व में सैंकड़ों युवकों एवं एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने चाचियावास स्थित भगवंत यूनिवर्सिटी प्रवेशद्वार से लोहागल तक मैराथन का आयोजन किया और सेवाकार्य के रूप में
” मोहब्बत की दुकान ” लगाकर क्षेत्रीय झुग्गियों के बच्चों में पाठ्यसामग्री का वितरण किया ।
श्री खान ने इस मौके पर श्री राहुल गांधी के जन्मदिन को यादगार बनाते हुए केक काटा और भाईचारे का संदेश भी दिया ।

More Stories
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं
36 लाख का गांजा बरामद: प्लास्टिक टबों में बनाया सीक्रेट चैंबर, तस्करी की कोशिश नाकाम
अंधेरे में 48 गांव: बिजली की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री को खून से लिखे 500 पत्र