मुंबई, बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी गैंगस्टर ड्रामा ओजी से तेलुगू सिनेमा में कदम रखने जा रहे हैं।
निर्देशक सुजीत की गैंगस्टर ड्रामा ओजी में पवन कल्याण और प्रियंका मोहन मुख्य भूमिका में हैं। इमरान हाशमी ओजी से तेलुगू सिनेमा में कदम रखने जा रहे हैं।
इमरान हाशमी ने बताया, ओजी के साथ इस नई यात्रा को शुरू करने के लिए उत्साहित हूं। फिल्म ओजी की एक मजबूत और मनोरंजक पटकथा है और मुझे एक चुनौतीपूर्ण भूमिका मिली है, जिसे मैं पवन कल्याण सर, सुजीत, दानय्या सर और टीम के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं। मुझे विश्वास है कि हम दर्शकों के लिए एक यादगार सिनेमाई अनुभव बनाएंगे।

More Stories
शेख हसीना के दिल्ली से संबोधन पर बांग्लादेश की आपत्ति, भारत से कहा- ‘भगोड़े अपराधी’ को राजनीतिक मंच न दें
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का कहर! 22 बच्चों की मौत, सरकार ने सभी अस्पतालों को ICU और वेंटिलेटर तैयार रखने के दिए आदेश
भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ा तनाव! सुस्ता में बांध तोड़ने के आरोप से दोनों देशों के रिश्तों में फिर आई तल्खी