हजरत बाबा सैय्यद इंसान अली शाह के दरबार मे माथा टेक कर आशीर्वाद लेकर सीपत क्षेत्र में जनसंपर्क की शुरुआत की।
बिलासपुर//दी बीबीसी लाइव/अंकित साहू :
मस्तूरी विधानसभा की कांग्रेस नेत्री मीना आदिल इन दिनों मस्तूरी विधानसभा में लोकप्रियता में सबसे आगे है व ग्रामीण छेत्रो में लोगो का साथ मिल रहा है एवं जनसुविधाओं को देखकर उनके समस्या को ध्यान रखकर कार्य कर रही है।
जनसंपर्क के दौरान लूथरा शरीफ के दरगाह हजरत बाबा सैय्यद इंसान अली शाह जी के दरबार में माथा टेक कर सर्व समाज की खुशहाली की कामना करते हुए बाबा का आशीर्वाद लेकर जनसंपर्क की शुरुआत की।
जन संपर्क करते हुए आगामी 2023 के चुनाव में छत्तीसगढ़ राज्य में पुनः कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए एवं छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की जनकल्याणी योजनाओं को लेकर घर घर गली-गली अवगत कराते हुए जनसंपर्क अभियान शुरू किया एवं जनसंपर्क अभियान के तहत महिलाओं को एकजुट होकर छत्तीसगढ़ राज्य की भूपेश सरकार को पुनः बनाने की अपील की।
मस्तूरी विधानसभा की कांग्रेस नेत्री मीना आदिल रोजाना जनसंपर्क के माध्यम से लोगों तक पहुंचने का काम कर रही है।

More Stories
छत्तीसगढ़ के हर जिले में सरकारी फार्मेसी कॉलेज खोलने की मांग, निजी विश्वविद्यालयों की फीस व्यवस्था पर भी उठे बड़े सवाल
दहेज की मांग ने ली नवविवाहिता की जान, कोर्ट का बड़ा फैसला; पति समेत 5 दोषियों को 10-10 साल की सजा
संत रविदास ने समरसता, समानता और भक्ति का जो मार्ग दिखाया, वही विकसित और सशक्त भारत की आधारशिला : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय