नई दिल्ली. भारत में मानसून ढलान पर है। हालांकि, जाने से पहले कई हिस्सों में बारिश हो रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सोमवार को कहा है कि देश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, उत्तर पश्चिम भारत में हल्की और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में भारी बारिश अभी जारी रहेगी। बारिश के कारण इन इलाकों में तापमान में गिरावट आ सकती है, जिससे की लोगों को उमस भीर गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तरी पंजाब और इसके आसपास के क्षोभमंडल में एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा उत्तरी पंजाब और इसके पड़ोस से होते हुए उत्तर प्रदेश के दक्षिण और पूर्वी बिहार में निचले क्षोभमंडल स्तर पर चल रही है। साथ ही एक पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय को प्रभावित कर रहा है।
मौसम विभाग के मुताबिक, इन प्रणालियों के कारण 27 और 28 सितंबर को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम और 30 सितंबर को गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार और झारखंड में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। आपको बता दें कि इन इलाकों में बड़े ही धूमधाम से नवरात्रि का आयोजन होता है। अगर बारिश होती है तो दुर्गा पूजा के मेले की चमक फीकी पड़ सकती है।

More Stories
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं
36 लाख का गांजा बरामद: प्लास्टिक टबों में बनाया सीक्रेट चैंबर, तस्करी की कोशिश नाकाम
अंधेरे में 48 गांव: बिजली की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री को खून से लिखे 500 पत्र