April 19, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

भारत ने आस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया

नई दिल्ली :- भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की पहले T20 सीरीज के मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को चार विकेट से हराया था. वहीं, दूसरे T20 सीरीज के मैच में भारत ने आस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया था. 25 सितंबर यानी कल T20 सीरीज का तीसरा मैच हैदराबाद में खेला गया था. 9 सालों से लगातार टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया टीम से हार रही थी. ये टीम इंडिया के लिए एक शर्मनाक बात थी. ऐसे में टीम इंडिया के सामने ऑस्ट्रेलिया टीम को हराना एक बड़ी चुनौती थी. वहीं, टीम इंडिया ने अपनी हार का बदला ले ही लिया और T20 सीरीज मैच में भारत ने एक शानदार जीत हासिल की.

T20 सीरीज मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. भारत ने तीसरे T20 अंतरराष्ट्रीय मैच में ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हराया. तीसरे T20 में ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने 187 रन का लक्ष्य रखा था. इंडिया टीम ने जवाब में 19.5 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत को आखिरी ओवर में 11 Run की जरूरत थी. उस वक्त विराट कोहली और हार्दिक पांड्या क्रीज पर थे और डेनियल सैम्स गेंदबाजी कर रहे थे.

सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली ने दिखाया अपना जलवा 

केएल राहुल और रोहित शर्मा के आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली ने पारी को संभाला. दोनों इंडिया टीम के प्राणदायक बनकर सामने आए. सूर्यकुमार यादव ने 36 गेंदों में 69 रन की पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 5 छक्के शामिल थे. वहीं, विराट कोहली ने भी 48 गेंदों में 63 रनों की पारी खेली, उन्होंने 3 चौके और 4 छक्के लगाए. दोनों खिलाड़ियों के बीच हुए मैच में 62 गेंदों में 104 रन की साझेदारी हुई. इस साझेदारी ने खेल को भारत की ओर मोड़ दिया.

बल्लेबाजी रही शानदार

T20 सीरीज मैच में सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली का जीत में बड़ा हाथ था. इस मैच में भारत ने Toss जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. वहीं, कोहली ने पहली गेंद पर छक्का लगाया. अगली ही गेंद पर कोहली फिंच के हाथों Catch Out हो गए. तीसरी गेंद पर दिनेश कार्तिक ने एक Run लिया. भारत को आखिरी तीन गेंदों पर चार रन चाहिए थे. वहीं, चौथी गेंद पर हार्दिक पांड्या कोई रन नहीं बना सके. पांचवीं गेंद पर सैम्स ने वाइड यॉर्कर डालने की कोशिश की, लेकिन गेंद हार्दिक के बल्ले से लगकर थर्ड मैन पर चार रन पर चली गई. इस तरह भारत एक गेंद से जीत गया