लंदन.
दुनिया भर में हिंदुओं पर हमलों की घटनाएं बढ़ रही हैं। नफरत के मामलों में भी लगातार इजाफा हो रहा है। अमेरिकी संस्था नेटवर्क कंटेजियन रिसर्च इंस्टीट्यूट की रिसर्च में खुलासा हुआ है कि हिंदुओं के खिलाफ नफरत और हिंसा के केस 1000% बढ़ गए हैं।
हिंदू विरोधी मीम्स से बनाया जा रहा एजेंडा
अमेरिकी संस्था नेटवर्क कंटेजियन रिसर्च इंस्टीट्यूट के सह-संस्थापक जोएल फिंकेलस्टाइन ने कहा कि हिंदू विरोधी मीम्स, नफरत और हिंसक एजेंडा बनाया जा रहा है। दुनिया भर में हमलों और नफरत का माहौल बनाने में श्वेत और कट्टरपंथी इस्लामिक तत्व आगे हैं।
पिछले पांच साल में बढ़ी घटनाएं
पिछले पांच साल के दौरान हिंदुओं पर हमलों की घटनाओं में तेजी आई है। फिंकेलस्टाइन के मुताबिक, अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया जैसे बड़े देशों में हिंदुओं पर हिंसा बढ़ी है। हिंदूफोबिया को एक साजिश के तहत बढ़ाया जा रहा है।
अमेरिका में हुए सबसे ज्यादा हमले
अमेरिकी जांच एजेंसी FBI की एक रिपोर्ट के मुताबिक,अमेरिका में 2020 में भारतवंशी अमेरिकियों पर हमले 500% बढ़े हैं। इनमें से ज्यादातर हिंदू धर्मावलंबी हैं। उधर, उत्तरी अमेरिका में हिंदुओं के संगठन COHNA के निकुंज त्रिवेदी का कहना है कि जिस भी देश में हिंदू जाकर बसते हैं, वे वहां के विकास में योगदान देते हैं। ब्रिटेन: मंदिरों पर हमले कराता है पाकिस्तानी जिहादी गैंग
ब्रिटेन के लिस्टर और बर्मिंघम के स्मैडेक में हाल में मंदिरों पर हुए हमलों में पाकिस्तानी जिहादी गैंग के गुर्गों का हाथ सामने आया है। ब्रिटिश खुफिया एजेंसियों का कहना है कि पाकिस्तान का जिहादी टेरर नेटवर्क ब्रिटेन को यूरोप में जिहाद फैलाने में जुटा है। पाकिस्तान से आतंकियों को लाकर ब्रिटेन के मदरसों में चलने वाले सेफ शेल्टर हाउस में रखा जाता है।

More Stories
सुदूर पूर्व और दक्षिण-पूर्व क्षेत्रों में अब ‘राष्ट्रवादी राजनीति’ मुख्यधारा का हिस्सा बनी : लता उसेण्डी
पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा एवं एनडीए की ऐतिहासिक जीत ‘नए भारत’ के संकल्प की विजय : किरण देव
विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय