कोलकाता. पश्चिम बंगाल के मालदा में भाजपा नेता मौसमी दास पर हमला हुआ, जिसके बाद इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीजेपी नेताओं का आरोप है कि ‘तृणमूल कांग्रेस (TMC) के गुड़ों’ ने मालतीपुर में स्थित दास के घर पर हमला किया। मालूम हो कि मौसमी दास भाजपा की ओर से मालदा जिले के महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष हैं।
मौसमी के पति पिंटू मंडल ने कहा, ‘वह घर पर अपने कमरे में सो रही थीं। इसी समय दो अज्ञात लोग घर में घुसे और उन्हें मारने लगे। उन्होंने चाकू से भी हमला किया। इस हमले में टीएमसी के गुंडे शामिल हैं।’ मालदा से टीएमसी के प्रवक्ता शुवोमोय बसु ने इन आरोपों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, ‘पुलिस जांच में हमारा विश्वास है। वे यह पता लगाएंगे कि आखिर इस हमले के पीछे की वजह क्या है… अगर ऐसा हुआ है तो।’
TMC पर BJP कार्यकर्ताओं पर हमले के आरोप
गौरतलब है कि बंगाल भाजपा के नेता अक्सर पार्टी कार्यकर्ताओं पर हमले की शिकायत करते रहते हैं। उनका दावा है कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब हो गई है। 2 मई को राज्य विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के तुरंत बाद यहां हिंसा हुई थी, जिसमें कई पार्टी कार्यकर्ताओं की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।

More Stories
प्रयागराज में राहुल गांधी का छात्रों से संवाद, बोले- भारत के युवाओं की ताकत के सामने अमेरिका-चीन भी कुछ नहीं
कल 9 अगस्त को मौसम का बड़ा अलर्ट: छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी
केमिकल से नोट बनाने का झांसा और बैंक लोन के नाम पर ₹90 लाख की ठगी! पेंड्रा कनेक्शन में 3 आरोपी गिरफ्तार