ग्राम सरपंच को कोई जानकारी नहीं
बिजली के बगैर नलकूप बंद पड़े हैं
सरायपाली :
पिछले 25 दिनों से पानी के लिए तरस रहे हैं ग्राम पंचायत मलदामाल के ग्रामीण।
आपको बता दें की पिछले करीब तीन हफ्तों से भी ज्यादा हो चुके गांव का ट्रांसफार्मर खराब पड़ा हुआ है।
बिजली गुल होने के चलते बोरवेल बंद हैं और लोगों को पानी नहीं मिल रहा है और गांव वाले तालाब का पानी पीने के लिए मजबूर हैं।
विकासखंड सरायपाली के ग्राम पंचायत मल्दामाल के मंदिर डिपापारा का मामला है। जहां पिछले लगभग 25 दिनों से ट्रांसफार्मर जला हुआ है लेकिन ट्रांसफार्मर बदलने बिजली विभाग आंखें मूंदे है। ऐसे हालात में ग्रामीणों को नलकूप से पेयजल नसीब नहीं हो रहा है और गांव में बने एक छोटे डबरी नुमा जगह से मैला पीने का पानी ले रहे हैं।
गंदा पानी पीने से सेहत खराब!
आशंका है कि गंदा पानी पीने से ग्रामीणों की सेहत पर असर पड़ेगा और डायरिया, उल्टी, दस्त जैसे गंभीर बीमारी होने की संभावना है।
बगैर बिजली ग्रामीण हलाकान —
ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफार्मर बदलने के लिए कई बार बिजली विभाग को अवगत कराया गया है लेकिन उनकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। ज्ञात हो की गांव के तमाम विद्युत उपभोक्ता बिल का भुगतान भी कर चुके हैं इसके बाद भी उनकी सुनवाई ना होना बड़ा सवाल खड़ा करता है।
हम आपको बता दें कि शासन की ओर से जहां एक तरफ जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल पहुंचा कर शुद्ध पेयजल की आपूर्ति करने के लिए करोड़ों अरबों रुपए व्यय किए जा रहे हैं वहीं दूसरी ओर एक ट्रांसफार्मर के खराब होने की वजह से लोगों को तालाब का गंदा पानी पीने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
ऐसे में शासन की मंशा और योजना पर पानी फिरता नजर आ रहा है।
ग्राम पंचायत सरपंच इन सब से अनजान —
सरपंच अजय बाघ से जानकारी ली गई तो उनका कहना था की इस बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है।
2बोर है जिसमे से एक बोर काफी दिनो से खराब भी पड़ा हुआ है।
सचिव सुनील साहू का कहना है कि
16मार्च से हड़ताल पर हूं इस बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है।
स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने को लेकर न तो पंचायत की ओर से ध्यान दिया जा रहा है और ना ही संबंधित विभाग इस दिशा में कोई ठोस कदम उठा रहा है।
बहरहाल ग्रामीण परेशान हैं और पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने विद्युत विभाग से ट्रांसफार्मर तत्काल बदलने की मांग कर रहे हैं।

More Stories
मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, कर्ज चुकाने के लिए दो भाइयों ने नाबालिग समेत 3 मंदिरों को बनाया निशाना
रायपुर रेलवे पार्सल गोदाम में 5 क्विंटल संदिग्ध पनीर जब्त, जांच में खुलेगा असली या नकली होने का राज
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: अनवर ढेबर को सुप्रीम कोर्ट से राहत, अंतरिम जमानत मंजूर; शर्तों के साथ मिली रिहाई