जम्मू। जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में भीमबेर गली और पुंछ के बीच सेना के ट्रक पर आतंकवादियों ने गोलीबारी कर दी। हमले में 5 जवान शहीद हो गए। फायरिंग के दौरान ट्रक में आग लग गई। ऐसी संभावना है कि आतंकवादियों ने ग्रेनेड से हमला किया था।
सेना ने बताया- भारी बारिश के कारण विजिबिलिटी कम थी। इसी का फायदा उठाकर आतंकवादियों ने गोलीबारी की। शहीद हुए पांचों जवान क्षेत्र में काउंटर टेररिस्ट ऑपरेशन के लिए तैनात थे। हमले में एक अन्य जवान गंभीर रूप से घायल है, उसे राजौरी के सेना अस्पताल ले जाया गया।
जहां हादसा हुआ, वो इलाका पुंछ से 90 किलोमीटर दूर है। सेना के ट्रक में आग लगने की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आग काबू करने में मदद की।

More Stories
राष्ट्रपति भवन के विशेष अतिथि बने बस्तर के मांझी-चालकी : बस्तर पंडुम-2026 के विजेताओं और जनजातीय प्रतिनिधियों का हुआ विशेष सम्मान
हज-2027 के लिए ऑनलाइन डिजिटल रेंडम चयन संपन्न
CWG 2026: बृजमोहन अग्रवाल ने गोल्ड मेडलिस्ट दिलीप गावित और सिल्वर विजेता मोहम्मद बासिल को दी बधाई, कहा- देश का बढ़ाया मान