रायपुर. राजधानी में स्कूल वैन चालक की लापरवाही सामने आई है. KPS की स्कूल वैन से केजी टू की बच्ची नीचे गिर गई. बच्ची के गिरने के बाद 500 मीटर गाड़ी आगे बढ़ गई. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है.
पीछे से आ रहे बाइक चालक ने बच्ची को उठाकर लाया. इस घटना पर स्कूल प्रबंधन द्वारा संज्ञान नहीं लेने पर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं में गुस्सा है. एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचकर स्कूल वैन चालक और महिला कंडक्टर पर कार्रवाई करने की मांग की है.
वहीं बच्ची के अभिभावक ने आरोप लगाया है कि ड्राइवर ने बच्ची को घटना के बारे में घर में न बताने की धमकी दी थी. परिजनों ने भी इस घटना पर कार्रवाई की मांग उठाई है. सरोना निवासी बच्ची के अभिभावक मंजीत सिंह ने कहा, वैन से हमारी बच्ची गिर गई थी. ये बात हमें किसी ने नहीं बताया. बच्ची सुबह 9 बजे गिरी 11 बजे घर आई तो रो रो कर बताई.
बच्ची को चोट आई है लेकिन न डॉक्टर के पास ले गए, न कोई फर्स्टएड करवाये. हम लोग चाहते हैं स्कूल प्रबंधन पर कार्रवाई हो. स्कूल वाले ड्राइवर को आरोपी बना रहे हैं, लेकिन हम लोग तो स्कूल में फीस देते हैं. इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी आरएल ठाकुर ने कहा कि इस मामलें की जांच के लिए टीम भेजी गई है.

More Stories
बिलासपुर सेंट्रल जेल में खौफनाक घटना: आजीवन सजा काट रहे कैदी ने जलती भट्ठी में कूदकर दी जान, सुरक्षा पर उठे सवाल
बाबा बागेश्वर धाम जाते समय बड़ा हादसा! छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव गंभीर घायल, झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर
BMW Layoffs: BMW में 8,000 कर्मचारियों की होगी छंटनी! जानिए क्यों लिया गया यह बड़ा फैसला और किन कर्मचारियों पर पड़ेगा असर