July 28, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

पत्थलगांव में मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार शिविर हुआ आयोजित

पत्थलगांव । सिविल अस्पताल पत्थलगांव में आज गुरुवार को मानसिक रोगियों के इलाज हेतु मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार शिविर का आयोजन जशपुर कलेक्टर डॉ रवि मित्तल के निर्देशन पर जिला चिकित्सा विभाग से आए डॉ डी के अग्रवाल समेत अन्य डॉक्टरों की उपस्थिति में किया गया। जहां डॉक्टरों ने पत्थलगांव क्षेत्र के मानसिक रोगियों के उपचार हेतु परिजनों को विमर्श दिया।

इस दौरान डॉ डी के अग्रवाल ने बताया कि बीते अवधि पर 65 मरीजों को समझाइस दिया गया था। वहीं इस शिविर के माध्यम से 26 मानसिक रोगियों का चेकअप किया गया है।उन्होंने बताया कि 1 महीने दवाइयां दी जाती है जिसके 1 महीने पश्चात स्थिति को देखने दोबारा बुलाया जाता है।जिसके बाद आगे के इलाज हेतु उनके परिजनों को निर्देशित किया जाता है।

Video Player

00:00

00:38

वहीं राष्ट्रीय मानवाधिकार सदस्य रितिक गर्ग ने बताया कि शहर के सिविल अस्पताल में इस प्रकार के शिविर आयोजन हेतु हमारे द्वारा संवेदनशील जिला कलेक्टर डॉ रवि मित्तल से अनुरोध किया गया था।जिसके बाद प्रत्येक माह के प्रथम और चतुर्थ गुरुवार को शिविर आयोजित किए जाने निर्देशित किया है।उन्होंने बताया कि खुशहाल जीवन व्यतीत करने की उम्मीद जो लोग हारने जैसा महसूस कर रहे उनकी आश को जगाने

इसी क्रम में आज मानसिक रोगियों के इलाज हेतु जिला से डॉक्टरों की टीम मौजूद है।इस शिविर के दौरान डॉ अबरार खान, डॉ विकास गर्ग,विवेक कुजूर,अविनाश द्विवेदी,ललित यादव,राष्ट्रीय मानवाधिकार के सदस्य रितिक गर्ग मौजूद रहे।