नई दिल्ली. कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने में दो दिनों का समय बचा है। खबर है कि 24 सितंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। फिलहाल, चुनाव राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और तिरुवनंतपुरम सांसद शशि थरूर के बीच माना जा रहा है। लेकिन कांग्रेस नेताओं की प्रतिक्रियाएं संकेत दे रही हैं कि थरूर को पार्टी में ही समर्थन नहीं मिल रहा है।
कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने गुरुवार को ‘कार्यकर्ता के रूप में’ कहा कि पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ही दोबारा कमान संभालें। उन्होंने ट्वीट किया, ‘…करोड़ों कार्यकर्ताओं की तरह मेरी पहली इच्छा तो यह है कि राहुल गांधी जी कांग्रेस और देश को अपना नेतृत्व दें।’
इधर, करीब एक दर्जन राज्यों में कांग्रेस इकाइयों ने भी राहुल के समर्थन में प्रस्ताव पास कर दिए हैं। इनमें पंजाब, गोवा, राजस्थान, छत्तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, बिहार और जम्मू-कश्मीर का नाम शामिल है। वहीं, कई नेता भी खुलकर वायनाड सांसद को ही कप्तान की भूमिका में देखना चाहते हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई बड़े नेता कह चुके हैं कि राहुल को अध्यक्ष पद संभालना चाहिए।

More Stories
NH – 53 पर चक्का जाम : सैकड़ों वाहनों का आवागमन हुआ ठप..
गौ तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 13 गौवंश सुरक्षित, 3 आरोपी गिरफ्तार
IND vs ZIM: ईशान किशन और तिलक वर्मा का तूफान, भारत ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 220 रन का विशाल लक्ष्य