ग्वालियर। ग्वालियर क्राइम ब्रांच और घाटीगांव थाना पुलिस ने कपड़ा व्यापारी से हुई लूट का पर्दाफाश कर दिया है। कपड़ा व्यापारी का पड़ोसी व्यापारी ही लूट का मास्टरमाइंड निकला। 125 से ज्यादा CCTV को चेक करने पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची। पुलिस ने मामले में लूट का मास्टरमाइंड पड़ोसी व्यापारी सीताराम, लूट करने वाला मुख्य आरोपी प्रीतम को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से लूटे गए माल के साथ कार जब्त की है। वहीं फरार 3 आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बीती 29 मार्च को घांटीगांव क्षेत्र में चार अज्ञात कार और बाइक सवार बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था।
बीते 16 दिन पहले घाटीगांव में रहने वाले कपड़ा कारोबारी विक्रम सिंह बंजारा से अज्ञात बदमाशों ने करीब 70000 का माल लूट लिया था। यह वारदात तब हुई जब वह कपड़ा खरीद कर घर जा रहा था। इसी दौरान बाइक और कार से सवार होकर आए बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इसकी शिकायत व्यापारी ने घाटीगांव थाना पुलिस से की थी। पुलिस ने लूट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।

More Stories
राष्ट्रपति भवन के विशेष अतिथि बने बस्तर के मांझी-चालकी : बस्तर पंडुम-2026 के विजेताओं और जनजातीय प्रतिनिधियों का हुआ विशेष सम्मान
हज-2027 के लिए ऑनलाइन डिजिटल रेंडम चयन संपन्न
CWG 2026: बृजमोहन अग्रवाल ने गोल्ड मेडलिस्ट दिलीप गावित और सिल्वर विजेता मोहम्मद बासिल को दी बधाई, कहा- देश का बढ़ाया मान