बलौदाबाजार. सिमगा थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक की मौत हो गई. कोयला से भरा ट्रक कार के उपर गिरने से कार में सवार एक की मौके पर ही मौत हो गई. कार मे तीन लोग सवार थे. सभी कोरबा से रायपुर जा रहे थे. तभी ये हादसा हो गया. यह घटना लिमतरा के रमेश ढाबा के पास की है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच में जुट गई है.

मिली जानकारी के मुताबिक, रास्ते में गाय आ जाने से ट्रक डाइवर उसे बचाने तेजी से काटा, इसी चक्कर में गाड़ी लहरा गई और बगल से गुजर रही कार पर जा गिरी. हादसे में कार में पीछे बैठे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना पर लिमतरा चैकी व सिमगा थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुट गई है.

कार से मृतक को निकालने का प्रयास किया जा रहा. कार बिलासपुर की तरफ से आ रही थी. कार में तीन लोग सवार थे. सभी कोरबा से रायपुर जा रहे थे. पुलिस घटना की जांच में जुटी है.

More Stories
बिलासपुर सेंट्रल जेल में खौफनाक घटना: आजीवन सजा काट रहे कैदी ने जलती भट्ठी में कूदकर दी जान, सुरक्षा पर उठे सवाल
बाबा बागेश्वर धाम जाते समय बड़ा हादसा! छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव गंभीर घायल, झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर
BMW Layoffs: BMW में 8,000 कर्मचारियों की होगी छंटनी! जानिए क्यों लिया गया यह बड़ा फैसला और किन कर्मचारियों पर पड़ेगा असर