अतीक अहमद को 16 दिनों के अंदर एक बार फिर साबरमती जेल से प्रयागराज ले जाया जा रहा है। प्रयागराज पुलिस अपने साथ उन्हीं गाड़ियों को लेकर पहुंची है, जो पिछली बार लेकर आई थी। कागजी कार्रवाई के बाद अतीक को साबरमती जेल से बाहर निकाला गया है।
ये मुझे मारना चाहते हैं- अतीक
जेल से बाहर आते ही अतीक को फिर से एनकाउंटर का डर सताने लगा है। उसने मीडिया से कहा कि ये मुझे मारना चाहते हैं। अतीक अहमद को पहले वाले रूट से ही लाया जा रहा है। साबरमती जेल से राजस्थान, मध्यप्रदेश होते हुए झांसी के रास्ते प्रयागराज लाया जाएगा।
पुलिस की टीम में प्रभारी निरीक्षक और 30 कॉन्स्टेबल शामिल हैं। इसके अलावा एक जीप और दो बंदी रक्षक वाहन भी भेजा गया है। वहीं बुधवार की सुबह मध्य प्रदेश के शिवपुरी से चलकर अतीक अहमद का काफिला यूपी की सीमा में प्रवेश कर गया है। इस बार उसे करीब 11 बजे प्रयागराज की कोर्ट में पेश किया जाएगा।
अतीक ने मीडिया को दिया धन्यवाद
खबरों के अनुसार, उमेश पाल हत्याकांड में प्रयागराज पुलिस ने कोर्ट में प्राथमिक चार्जशीट दाखिल की है। इसलिए अतीक को प्रयागराज की कोर्ट में पेश किया जाएगा। साबरमती जेल से निकलने के बाद बीच रास्ते में अतीक ने मीडिया से बातचीत की है। इस दौरान अतीक ने मीडिया को धन्यवाद दिया।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 1 अक्टूबर तक बंद रहेंगे सभी टाइगर रिजर्व और अभयारण्य, जंगल सफारी पर रोक
बस्तर में 17 जोड़े बने जीवनसाथी, आत्मसमर्पण कर चुके 2 पूर्व नक्सली दंपतियों ने भी रचाई शादी
दंतेवाड़ा बनेगा जैविक खेती का मॉडल जिला! किसानों की आय बढ़ाने और पर्यावरण बचाने का बड़ा अभियान शुरू