रायपुर,



स्वामी आत्मानंद स्कूल के नये भवन का लोकार्पण, दीपक नगर, भिलाई, जिला दुर्ग
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने दुर्ग के दीपक नगर स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल के नए भवन का लोकार्पण किया।
आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं के मद्देनजर नये स्कूल भवन में स्मार्ट क्लास रुम, एक्टिविटी रुम, लाइब्रेरी और सुसज्जित लैब बनाए गए हैं।
लोकार्पण के पश्चात मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने स्कूल के बच्चों से बातचीत की और
एक्टिविटी रुम, लाइब्रेरी और स्मार्ट क्लास रुम का अवलोकन किया।

यहां स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के लिए एक करोड़ 55 लाख रुपए की लागत से बनाया गया है नया स्मार्ट क्लास रुम, एक्टिविटी रुम, लाइब्रेरी तथा भौतिक शास्त्र, रसायन शास्त्र और जीव विज्ञान से सुसज्जित लैब।

More Stories
सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी डी. एन. दीवान के सम्मान में विदाई एवं सहभोज समारोह संपन्न
NH – 53 पर चक्का जाम : सैकड़ों वाहनों का आवागमन हुआ ठप..
गौ तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 13 गौवंश सुरक्षित, 3 आरोपी गिरफ्तार