रायपुर । छत्तीसगढ़ में इन दिनों हर दिन हो रही हल्की वर्षा ने गर्मी के प्रभाव को काफी कमजोर कर दिया है। इसका असर तापमान पर भी देखा जा रहा है।
सामान्य तौर पर मार्च के अंतिम दिनों में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास होता है। सप्ताहभर से यह 34 डिग्री से कम पर ही है। रविवार को भी शाम को अचानक मौसम बदल गया।
आसपास हुई वर्षा का असर राजधानी में देखा गया। राजधानी में ठंडी हवाएं चलनी लगी और तापमान में गिरावट गिरावट देखी गई।
बदली-वर्षा के कारण मौसम में आए बदलाव अगले कुछ दिन राहत देने वाला होगा। चार दिन में अधिकतम तापमान में 2.6 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है। इससे गर्मी से राहत तो मिली है, लेकिन हवा की गति थमने के कारण उमस परेशान कर रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक वातावरण में स्थिरता बनी रह सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण हरियाणा और उससे लगे राजस्थान के ऊपर स्थित है। एक द्रोणिका/हवा की अनियमित गति कर्नाटक से पूर्वी उत्तर प्रदेश तक स्थित है।
इसके प्रभाव से 27 मार्च को एक दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने, वज्रपात होने की संभावना है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

More Stories
‘गांव होंगे आत्मनिर्भर, तभी बनेगा विकसित छत्तीसगढ़’ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अफसरों को दिया बड़ा मंत्रविकसित छत्तीसगढ़
IITM बेंगलुरु में छाया छत्तीसगढ़! चित्रकोट से बस्तर तक पर्यटन की अनूठी पहचान ने खींचा देशभर का ध्यानछत्तीसगढ़ पर्यटन
जांजगीर-चांपा में अवैध रेत कारोबार पर बड़ा प्रहार! एक हाईवा और दो ट्रैक्टर जब्त, प्रशासन ने कसा शिकंजा