आर्थिक सहायता प्रदान करने के साथ ही सरकारी सहायता देने का दिलाया भरोसा
बलौदाबाजार/दि बीबीसी लाइव/सैय्यद इमरान अली :
संसदीय सचिव एवं विधायक कसडोल शकुंतला साहू ने आज कोदवा की हृदय विदारक सड़क दुर्घटना में मृत ग्राम पंचायत ससहा के धीवर परिवार के दोनों सगे भाई डोमेश व पुर्नेंद्र धीवर के परिजनों उनकी मां व बहनों से मुलाकात कर एवं ग्राम सुंदरी के मृत युवा अरविंद चतुर्वेदी के परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया। उन्होंने दिवंगत के छायाचित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
ज्ञातव्य हो कि रायपुर बलोदा बाजार मुख्य मार्ग में स्थित ग्राम कोदवा में 1 सप्ताह पूर्व सड़क दुर्घटना में ग्राम ससहा के एक ही परिवार के दो सगे भाई एवं ग्राम सुंदरी से एक अन्य युवक की मृत्यु हो गई थी तथा दर्जन भर से अधिक लोग घायल थे। विधायक ने सर्वप्रथम ग्राम पंचायत ससहा में डोमेश एवं पूर्नेंद्र धीवर के माता जी एवं बहनों से मुलाकात की एवं इस विकट स्थिति में धैर्य से काम लेने की सलाह दिया । उन्होंने शोक संतप्त परिवार को दुख की इस विकट घड़ी में 20हजार नगद प्रदान कर स्वेच्छानुदान मद से एक लाख रुपए देने की घोषणा की।
तत्पश्चात ग्राम पंचायत सुंदरी पहुंचकर चतुर्वेदी परिवार के 20 वर्षीय युवा अरविंद चतुर्वेदी की असामयिक मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की साथ ही उनके परिवारजनों से मिली एवं संबल प्रदान करते हुए परिजनों को ₹ 10 हजार नगद एवं ₹ 50 हजार स्वेछानुदान मद से देने की घोषणा की। साथ ही विधायक जी ने दोनों परिवारों को सरकार की ओर से जो भी मदद हो, देने का भरोसा दिलाया।

More Stories
मौत का सुसाइड पॉइंट बनता जा रहा शिशुपाल पर्वत
कलेक्टर ने कहा: “बेटियों ने बढ़ाया जिले का मान” – महासमुंद की छात्राओं को सम्मानित किया
अर्जुन कपूर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत, गूगल और मेटा को सख्त निर्देश: “आपत्तिजनक कंटेंट तुरंत हटाएं