रायपुर. राजधानी के प्रसिद्ध डब्ल्यूआरएस दशहरा उत्सव में इस बार 102 फीट ऊंचे रावण और लगभग 70-70 फीट के मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले जलेंगे. दशहरा उत्सव की तैयारियां जोरों पर है. यहां रावण का पुतला भी बनना शुरू हो गया है. कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे ने छग गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष व विधायक कुलदीप जुनेजा, महापौर एजाज ढेबर और दशहरा समिति के पदाधिकारियों के साथ डब्ल्यूआरएस मैदान पर विजयदशमी के ऐतिहासिक दशहरा उत्सव की तैयारियों का जायजा लिया.
कलेक्टर डॉ. भुरे ने आज इस आयोजन से जुड़ी सभी तैयारियों का विस्तार से जायजा लिया एवं अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए. दशहरा उत्सव समिति के पदाधिकारियों ने अब तक की गई तैयारियों की उन्हें विस्तृत जानकारी दी. कलेक्टर ने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस गरिमामय आयोजन से जुड़ी सभी तैयारियां सुनिश्चित की जाए एवं जनसुविधा, लोक सुरक्षा, आवागमन, पेयजल, साफ-सफाई जैसी बुनियादी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखें.
डब्ल्यूआरएस कॉलोनी मैदान पर रावण का पुतला बनना शुरू हो गया है. भव्य पुतला खड़ा करने के काम में 15 से अधिक कारीगर लगे हैं. दशहरा समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि पुतले बनने के लिए पश्चिम बंगाल के खड़गपुर के कारीगरों की मदद ली जा रही है. बांस की उपयुक्त कटाई, छटाई और पतली-लम्बी खपच्चियां बनाने के काम में गंडई से आए बांस कला में पारंगत कंडरा समाज के लगभग 10 कारीगर लगे हैं.

More Stories
प्रयागराज में राहुल गांधी का छात्रों से संवाद, बोले- भारत के युवाओं की ताकत के सामने अमेरिका-चीन भी कुछ नहीं
कल 9 अगस्त को मौसम का बड़ा अलर्ट: छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी
केमिकल से नोट बनाने का झांसा और बैंक लोन के नाम पर ₹90 लाख की ठगी! पेंड्रा कनेक्शन में 3 आरोपी गिरफ्तार