नयी दिल्ली, रोलर फ्लौर मिलर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने कहा है कि इस वर्ष गेहूं की फसल बहुत अच्छी है और इसका उत्पादन 10 करोड़ 80 लाख टन से 11 करोड़ टन होने की संभावना है तथा इसका मूल्य स्थिर रहने की भी उम्मीद है।
फेडरेशन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार, उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र जैन और नवनीत ने गुरुवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि गेहूं के उत्पादन को लेकर एक सर्वेक्षण कराया गया है, यह सर्वेक्षण नौ राज्यों में किया गया है और 10 हजार से अधिक नमूने लिये गये हैं। गेहूं की खेती का रकबा भी इस वर्ष बढ़ा है और कुछ राज्यों में इसकी फसल बहुत अच्छी है जिसके कारण ऐसा लगता है कि इस बार गेहूं का उत्पादन 11 करोड़ टन हो सकता है।

More Stories
रायपुर में धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ से मचा हड़कंप, साईं बाबा-हनुमान और शिव की प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त; आरोपी गिरफ्तार
तमिलनाडु में बंधक CG के 4 श्रमिक और बच्चे मुक्त, प्रशासन ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन; अब जल्द लौटेंगे घर
कैंसर के इंजेक्शन में मिला सिर्फ पानी! 1 लाख में बिक रही थी नकली दवा, 7 राज्यों तक फैले रैकेट का खुलासा