वसूली कांड में दो प्रधान आरक्षक भी शामिल!
महासमुंद//दि बीबीसी लाइव/आबिद खान :
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह बुधवार को एन एच 53 में स्थित पटेवा थाना के सामने अवैध वसूली कर रहे कुल 9 पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है! इनमे दो प्रधान आरक्षक शामिल है।
मिली जानकारी अनुसार नेशनल हाईवे पर स्थित पटेवा थाना के सामने रोज सुबह 5बजे से 9बजे तक वाहनों की जांच के नाम पर अवैध वसूली की शिकायतें लगातार मिल रही थी।
पुलिस के जवान रोज सुबह उठकर उगाही करते थे, इसके बाद ही वे घर और थाना ड्यूटी में जाते थे!
सभी कर्मी बकायदा वर्दी में वाहनों को रोक कर अवैध वसूली किया करते थे।
हाईवे स्थित पटेवा पुलिस थाना के सामने सुबह से ही पटेवा पुलिस द्वारा प्रतिदिन अवैध वसूली अभियान चलाए जाने की शिकायत पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह को मिल रही थी। इस पर वे काफी नाराज थे।
आज सुबह गढ़फुलझर जाते वक्त श्री सिंह ने पटेवा थाना के सामने सरेआम वसूली देख कर दो प्रधान आरक्षक और सात आरक्षकों को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया।

More Stories
सुभाष चंद्रा को ₹22,000 करोड़ के कर्ज से बड़ी राहत! सिर्फ ₹6.5 करोड़ में सेटलमेंट, कांग्रेस ने कहा- ‘हेयरकट नहीं, सीधा मुंडन’
रायपुर में धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ से मचा हड़कंप, साईं बाबा-हनुमान और शिव की प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त; आरोपी गिरफ्तार
तमिलनाडु में बंधक CG के 4 श्रमिक और बच्चे मुक्त, प्रशासन ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन; अब जल्द लौटेंगे घर