August 29, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

ईंट-भट्टे पर सो रहे पांच मजदूरों की मौत : गढ़फुलझर

कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश!

बसना//दि बीबीसी लाइव/भूपेंद्र वैष्णव :

ईंट-भट्टे पर सो रहे पांच मजदूरों की मौत हो गई है।
बताया जा रहा है कि धुएं में दम घुटने से पांच मजदूरों की जान चली गई होगी! सभी मजदूरों के शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेजा गया है। एएसपी आकाश राव गिरिपुंजे ने घटना की पुष्टि की है।

घटना बसना ब्लॉक के ग्राम गढ़फुलझर की है। मिली जानकारी अनुसार ईट-भट्ठे में ईंट पकाने आग लगाया जाता है, मजदूर आग लगाकर वहीं सो गए थे। अचानक आग सुलगने और उसके धुएं से मजदूरों का दम घुटने से मौत हो गई होगी! अनुमान यह भी लगाया जा रहा है कि सभी मजदूर नशे में थे जिसके चलते वे बेहोशी की हालत में ही उनकी मौत हो गई होगी!

पुलिस मौके पर पहुंच कर मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

आपको बता दें कि ईट-भट्ठे पर सो रहे मजदूरों की दम घुटने से मौत की यह पहली घटना नहीं है।

इससे पूर्व भी ईंट भट्टों में हादशे होते रहे हैं! इसी वर्ष 13फरवरी को जिला बलरामपुर के ग्राम पंचायत कोटपाली के आश्रित ग्राम खजूरी में भी ऐसा हादसा हुआ था। यहां भी ईंट-भट्ठे में आग लगाकर मजदूर उसी के ऊपर सो गए जिससे तीन मजदूरों की मौत हो गई थी।