मुंबई, बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की आने वाली फिल्म ‘जवान’ का नया पोस्टर रिलीज हो गया है।
निर्देशक एटली की फिल्म ‘जवान’ में शाहरूख खान की मुख्य भूमिका है। फिल्म जवान के पहले पोस्टर में शाहरुख खान खून से लतपथ और पूरे चेहरे पर पट्टी लगाए नजर आए थे। फिल्म जवान के नये पोस्टर में शाहरूख खान हाथ में बंदूक लिए और मुंह में सिगार सुलगाते नजर आ रहें हैं। शाहरुख ने इस नए पोस्टर में लेदर की ब्लैक जैकेट के साथ जींस और ब्लैक कलर की टी-शर्ट पहनी हुई है। इसके साथ ही बैकराउंड में चारों ओर धुंआ फैला हुआ है।
फिल्म जवान में ‘दीपिका पादुकोण’ की कैमियो भूमिका है जबकि मुख्य भूमिका में दक्षिण भारतीय अभिनेत्री ‘नयनतारा’ हैं।फिल्म जवान 02 जून 2023 को रिलीज होगी।

More Stories
रायपुर में धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ से मचा हड़कंप, साईं बाबा-हनुमान और शिव की प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त; आरोपी गिरफ्तार
तमिलनाडु में बंधक CG के 4 श्रमिक और बच्चे मुक्त, प्रशासन ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन; अब जल्द लौटेंगे घर
कैंसर के इंजेक्शन में मिला सिर्फ पानी! 1 लाख में बिक रही थी नकली दवा, 7 राज्यों तक फैले रैकेट का खुलासा