August 27, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

उदयपुर में देवास-तृतीय एवं चतुर्थ बांधों के निर्माण के लिए 1691 करोड़ रूपए स्वीकृत

जयपुर, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उदयपुर शहर में अतिरिक्त पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए देवास-तृतीय एवं चतुर्थ बांधों के निर्माण के लिए 1691 करोड़ रूपए के वित्तीय प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। इससे उदयपुर शहरवासियों की पेयजल आपूर्ति संबंधी समस्याओं का स्थाई निराकरण किया जा सकेगा।
इन बांधों के द्वारा उदयपुर शहर में पेयजल की आपूर्ति के लिए एक हजार मिलियन क्यूबिक फुट जल प्रतिवर्ष डायवर्ट किया जाएगा।
उदयपुर शहर में इन बांधों से 3.43 करोड़ लीटर अतिरिक्त पेयजल उपलब्ध होने से 6 लाख से अधिक लोग लाभान्वित होंगे। उल्लेखनीय है कि श्री गहलोत ने बजट 2023-24 में उदयपुर में देवास-तृतीय एवं चतुर्थ बांधों के निर्माण की घोषणा की थी। बजट घोषणा की अनुपालना में यह स्वीकृति दी है।