July 31, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

ओडिशा के दो छात्रों की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार बाइक बनी जानलेवा!

स्थानीय लोगों से सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची

रायपुर//दि बीबीसी लाइव :

दुर्घटना तड़के सुबह की बताई जा रही है जहां खाली प्लॉट में झाड़ियों के बीच बाइक और युवक पड़े मिले थे। सड़क से आने-जाने वालों का ध्यान ही नहीं गया उनपर। जब आसपास के लोगों ने देखा, तब सुबह 6:30 बजे थे। सूचना पर पुलिस पहुंची और उसके बाद शवों को जांच के लिए भेजा गया। दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था, जिसकी वजह से दोनों की जान चली गई।

राजधानी रायपुर में मंगलवार की सुबह एक सड़क घटना में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों की उम्र लगभग 22 से 23 साल की थी। प्रतकदर्शियों के अनुसार, कचना क्षेत्र में बेकाबू बाइक पहले तो होर्डिंग से टकराई फिर खाली प्लॉट में कई फीट जा गिरी।

घटना में दोनों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इनके परिजनों को भी जानकारी दी गई है। बहरहाल, शवों को जांच के लिए अंबेडकर अस्पताल भेजा गया है। लोगों के अनुसार, बाइक की रफ्तार काफी तेज थी जिसके कारण वो कंट्रोल नहीं हो पाई। होर्डिंग से टकराने के बाद दोनों लड़के बाइक के साथ गिर पड़े। सिर पर गंभीर चोट आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

युवकों के जेब से मिले आईडी कार्ड के जरिए इनके परिजनों और हॉस्टल के मित्रों से संपर्क किया गया।

ओडिशा के संबलपुर जिले से युवक यहां पढ़ने के लिए आए थे। एक का नाम सुखबीर सिंह था जो मैट्स यूनिवर्सिटी में बीकॉम की पढ़ाई कर रहा था।
दूसरे का नाम अहमद रजा था। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।

घटनास्थल के आसपास रहने वाले कुछ ग्रामीणों ने सुबह झाड़ियों के पास युवकों की टांगे देखी। इसके बाद शव देखकर पुलिस को खबर दी। फिलहाल घटनास्थल का मुआयना करने पर पता चला है कि सड़क के किनारे एक पत्थर से टकराकर बाइक तेजी से एक होर्डिंग को तोड़ते हुए प्लॉट की तरफ जाकर गिरी। सड़क से करीब 30 फीट की दूरी पर दोनों लड़के गिरे हुए मिले थे।

घायल तड़पते रहे घंटों तक, मदद नहीं मिली!!

घटना तड़के सुबह 03 से 04 बजे के आसपास की बताई जा रही है। जिस वक्त घटना हुई आस-पास कोई मौजूद नहीं था। युवक तेजी से खाली प्लाट की ओर जाकर गिरे वहां मौजूद पत्थरों और जमीन से टकराकर दोनों के सिर पर गंभीर चोटें आई। दोनों का काफी खून बह गया, क्योंकि घटना के कुछ घंटों तक किसी को जानकारी ही नहीं थी, लिहाजा लड़कों के पास कोई मदद भी नहीं पहुंच सकी। तड़पते हुए मौके पर ही दोनों की जान चली गई!