आरोपी के कब्जे से प्रतिबंधित Alprazolam नशीली टेबलेट 320 नग व सप्लाज्मो 34 नग व Pentazocine Lactate इंजेक्शन 26 नग जप्त
महासमुंद – बसना//दि बीबीसी लाइव/भूपेंद्र वैष्णव :
पुलिस अधीक्षक महासमुन्द धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के द्वारा महासमुन्द क्षेत्र में प्रतिबंधित नशीली टेबलेट/सिरप की अवैध रूप से खरीदी बिक्री तथा मादक पदार्थ गांजा तस्करी की रोकथाम हेतु समस्त थाना/चौकी प्रभारीयों को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। सायबर सेल की टीम एवं थाना पुलिस स्टाफ की टीम द्वारा योजना बनाकर अवैध मादक पदार्थ की तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु मुखबिर के माध्यम से प्रतिबंधित नशीली टेबलेट, सिरप तथा मादक पदार्थो की खरीदी-बिक्री एवं तस्करी करने वालो व्यक्तियों की पतासाजी की जा रही थी।
दिनांक 07.03.23 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति एक HF DAWN मोटर सायकल क्रमांक CG-06-GC-7478 में प्रतिबंधित नशीली दवाई बिक्री करने हेतु बुगलु चौक नयापारा में घूम रहा है।
उक्त सूचना पर सायबर सेल एवं सिटी कोतवाली महासमुंद की टीम मुखबीर सूचना तस्दीक कार्यवाही हेतु बुगलु चौक नयापारा महासमुंद पहुचकर 1 संदिग्ध व्यक्ति एक HF DAWN मोटर सायकल क्रमांक CG06-GC-7478 में बैठा था। जिसे सायबर सेल टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिसे पूछताछ करने पर अपना नाम सद्दाम कुरैशी पिता सब्बीर कुरैशी उम्र 31 साल साकिन वार्ड नम्बर 05 नूरानी चौक नयापारा महासमुन्द बताया। संदिग्ध की वाहन चेक किया तो उसके HF DAWN मोटर सायकल क्रमांक CG-06-7478 के सीट के अंदर एक पॉलीथिन में Alprazolam नशीली टेबलेट व सप्लाज्मो नशीली टेबलेट व Pentazocine Lactate Injection रखा मिला। प्रतिबंधित नशीली टेबलेट एवं इंजेक्शन रखने संबंधित वैधानिक दस्तावेज पेश करने कहा गया जो अपने पास उपरोक्त इंजेक्शन एवं टेबलेट के संबंध में कोई भी दस्तावेज नही होना बतायें। संदेहि के कब्जे से एक पालिथिन में प्रतिबंधित नशीली दवाई 320 नग Alprazolam टेबलेट 5 MG एवं Splazmo 34 नग एवं 26 नग Pentazocine Lactate Injection ip 1ml Batch no.644 एवं 01 नग मोबाईल, 01 नग पुराना एच् ऑफ मो0सा0 क्रमांक CG06 GC 7478 को जप्त कर आरोपि के विरूद्ध थाना महासमुंद में धारा 21 नारकोटिक्स एक्ट का अपराध घटित करना पायें जाने से आरोपि को गिरफ्तार कर कार्यवाही की गई।
सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं अनु0अधिकारी (पु) महासमुंद श्रीमती मंजूलता बाज के निर्देशन में थाना प्रभारी महासमुंद अशोक वैष्णव सायबर सेल प्रभारी नसीम उद्दीन खान सउनि0 चम्पू साहू , प्रकाश नंद, आर.विजय जांगड़े , सौरभ तोमर, कामता आवडे, छत्रपाल सिन्हा, अजय जांगड़े, न.से. लाला राम कुर्रे एवं थाना सिटी कोतवाली टीम द्वारा की गई।
- गिरफ्तार आरोपी-
01- सद्दाम पिता सद्दाम कुरैशी पिता सब्बीर कुरैशी उम्र 31 साल साकिन वार्ड नम्बर 05 नूरानी चौक नयापारा महासमुन्द ।
- जप्त सामग्री –
01- Alprazolam नशीली टेबलेट 320 नग
02- SPLAZMO नशीली टेबलेट 34 नग
03- Pentazocine Lactate Injection 26 नग
*04- 1 नग मोबाईल ।
*05- 1 नग Hero HF DAWN मोटर सायकल।

More Stories
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की भेंट, छत्तीसगढ़ के विकास और ‘बस्तर विजन’ पर हुई विस्तृत चर्चा
Service Setu का बड़ा फायदा! बेटे का निवास प्रमाण पत्र घर के पास ही बना, बिना दफ्तरों के चक्कर पूरा हुआ काम
PM मोदी से मिले CM विष्णुदेव साय, बस्तर के विकास से लेकर ₹10,500 करोड़ यूरिया प्लांट तक रखे बड़े प्रस्ताव