भोपाल, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य के नागरिकों को ‘होलिका दहन’ की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
श्री चौहान ने ट्वीट के जरिए कहा कि वे सभी प्रदेशवासियों को हाेलिका दहन की शुभकामनाएं देते हैं। उन्होंने कामना की है कि मानव चित्त की दुर्बलताएं, दुर्गुण और बुराइयां, होलिका की इस अग्नि में स्वाहा हों और सभी के जीवन में खुशियों का उजाला हो। उन्होंने सभी नागरिकों की सुख समृद्धि की कामना की है।
राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यों ने भी इस पर्व पर नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

More Stories
ब्लू वाटर में डूबे 24 वर्षीय आदिल खान को नम आंखों से अंतिम विदाई, हजारों लोगों ने दी सुपुर्द-ए-खाक
शिक्षा मंत्री के गृह जिले में Gen Alpha का चक्काजाम! शिक्षक-शौचालय के लिए सड़क पर उतरे छात्र, भूपेश बघेल ने सरकार को घेरा
गायों की मौत पर दीपक बैज का सरकार पर बड़ा हमला, 10 हजार गौठान बंद होने का लगाया आरोप