रायपुर//दि बीबीसी लाइव :
बामसेफ भारत मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वामन मेश्राम के निर्देशानुसार विगत 05 मार्च 2023 को बामसेफ छत्तीसगढ़ राज्य यूनिट के द्वारा मूलनिवासी समुदाय को जागृत करने के उद्देश्य से प्रथम चरण में छत्तीसगढ़ के दस जिलों में कैडर कैम्प का आयोजन रखा गया।
इस आयोजन में राजनांदगांव, रायपुर, बेमेतरा, सक्ती, रायगढ़, कोरिया, जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, और सरगुजा के कैडर सामिल हुए।
इसी तरह द्वितीय चरण में अन्य विभिन्न जिलों में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जायेगा।
बामसेफ संगठन अपने व्यवस्था परिवर्तन के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए विगत 45 वर्षों से समाज में निरंतर जागृति और प्रबोधन का कार्य करते आ रहा है। समता, स्वतंत्रता, बंधुआ, और न्याय पर आधारित समाज और राष्ट्र के निर्माण हेतु राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम चला रहा है जिससे भारत के मूलनिवासी बहुजनों में लगातार जागरूकता का प्रचार-प्रसार हो रहा है।
मूलनिवासी अब अपने दोस्त और दुश्मन की पहचान करने लगे हैं।
उपरोक्त बातों की जानकारी बामसेफ छत्तीसगढ़ राज्य के प्रदेश अध्यक्ष श्रीलाल कोशले ने दी है।

More Stories
ब्लू वाटर में डूबे 24 वर्षीय आदिल खान को नम आंखों से अंतिम विदाई, हजारों लोगों ने दी सुपुर्द-ए-खाक
शिक्षा मंत्री के गृह जिले में Gen Alpha का चक्काजाम! शिक्षक-शौचालय के लिए सड़क पर उतरे छात्र, भूपेश बघेल ने सरकार को घेरा
गायों की मौत पर दीपक बैज का सरकार पर बड़ा हमला, 10 हजार गौठान बंद होने का लगाया आरोप