भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के एक निजी स्कूल में टीचर द्वारा क्लास में नमाज पढ़ने के मामले में अब सियासत शुरू हो गई है। नमाज पढ़ने वाली शिक्षिका को कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद का साथ मिला है। आरिफ मसूद ने महिला टीचर का समर्थन करते हुए कहा कि शिक्षिका ने कोई गलत कार्य नहीं किया है। खाली क्लास में नमाज पढ़ने से कौन सा अपराध है। मैं 13 मार्च को इस मुद्दे को विधानसभा में उठाऊंगा।
आरिफ मसूद ने शिक्षिका ने कोई नियम विरुद्ध कार्य नहीं किया है। इस मुद्दे को राजनीतिक स्टंट नहीं बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि दूसरे धर्म के धार्मिक स्थल सरकारी दफ्तर में मौजूद हैं, हमने इसको लेकर कभी एतराज नहीं जताया, फिर हम पर क्यों सवाल? शिक्षिका पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। नमाज को लेकर जो बवाल मचा वो काफी अफसोसजनक है। क्लास में नमाज पढ़ने के मुद्दे को बवंडर बनाया गया है।

More Stories
ब्लू वाटर में डूबे 24 वर्षीय आदिल खान को नम आंखों से अंतिम विदाई, हजारों लोगों ने दी सुपुर्द-ए-खाक
शिक्षा मंत्री के गृह जिले में Gen Alpha का चक्काजाम! शिक्षक-शौचालय के लिए सड़क पर उतरे छात्र, भूपेश बघेल ने सरकार को घेरा
गायों की मौत पर दीपक बैज का सरकार पर बड़ा हमला, 10 हजार गौठान बंद होने का लगाया आरोप