मुंबई, बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान की आने वाली फिल्म जवान में उनके साथ सलमान खान, दक्षिण भारतीय स्टार अल्लू अर्जुन और विजय धमाल मचाते नजर आ सकते हैं।
दक्षिण भारतीय फिल्मकार एटली इन दिनों शाहरूख खान को लेकर फिल्म जवान बना रहे हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ नयनतारा रोमांस करती नजर आएंगी। फिल्म जवान में दीपिका पादुकोण का भी कैमियो रोल होगा। फिल्म जवान में शाहरुख के अलावा तीन और बड़े सुपरस्टार्स हैं जो फिल्म में उनके साथ फाइट करते नजर आएंगे।
बताया जा रहा है कि फिल्म जवान में शाहरुख के अलावा सलमान खान , अल्लू अर्जुन और विजय भी धमाल मचाते नजर आएंगे। कहा जा रहा है कि फिल्म जवान में शाहरुख खान का विजय और अल्लु अर्जुन के साथ धमेकेदार एक्शन सीक्वेंस होगा।

More Stories
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं
36 लाख का गांजा बरामद: प्लास्टिक टबों में बनाया सीक्रेट चैंबर, तस्करी की कोशिश नाकाम
अंधेरे में 48 गांव: बिजली की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री को खून से लिखे 500 पत्र