धमतरी/दि बीबीसी लाइव/अरविंद साहू :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आज भारतीय जनता पार्टी मंडल भखारा के द्वारा विभिन्न सेवा कार्य, सेवा पकवाड़ा कुरूद विधायक अजय चंद्राकर के दिशा निर्देश से शुभारंभ किया गया।
भारत के पावन धरा पर आज ही के दिन जन्मे विश्व पटल पर अपनी एक अलग ही पहचान बनाने वाले देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का जन्मदिवस आज़ पुरा देश मना रहा है।
भारतीय जनता पार्टी शीघ्र नेतृत्व के आह्वान पर 17 सितम्बर से 2 अक्टुबर तक सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम मनाया जायेगा।
इस अवसर पर आज़ भाजपा मंडल भखारा द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत शिव मंदिर एवं थाना परिसर भखारा की साफ सफाई कर इसका शुभारंभ किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल प्रभारी रामस्वरूप साहू , श्रीमती पुष्पलता देवांगन नगर अध्यक्ष, सांसद प्रतिनिधि रामगोपाल देवांगन , विष्णु साहू महामंत्री , दुलेश्वर साहू नगर उपाध्यक्ष , हरख चंद जैन समाज सेवी, पार्षद गण – रोशन केला , चुडामणी साहू, ईश्वर साहू, पुरण दिवान, दिनानाथ साहू, उमेश सोनवानी , झम्मन साहु, गौतम जैन नगर प्रभारी , रामकृष्ण नेताम, राजु सेन , पवन मानिकपुरी, बुथ अध्यक्ष धनुष देवांगन, राम सेवक, सुरेन्द्र साहू, पुनित साहू विशेष रूप से श्रीमती सुशीला निर्मलकर एंव स्वच्छता महिला समुह की मातृशक्ति और भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

More Stories
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं
36 लाख का गांजा बरामद: प्लास्टिक टबों में बनाया सीक्रेट चैंबर, तस्करी की कोशिश नाकाम
अंधेरे में 48 गांव: बिजली की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री को खून से लिखे 500 पत्र