देश की जनता को महंगाई का बड़ा झटका लगा है. होली के पहले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 50 रुपये और कमर्शियल गैस सिलेंडर 350 रुपये महंगे हुए हैं. इसको लेकर विपक्ष पार्टियां केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साध रही है. वहीं घरेलू गैस के दाम में वृद्धि पर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला है. खड़गे ने कहा, जनता पूछ रही है, अब होली के पकवान कैसे बनेंगे. कब तक लूट के ये फरमान जारी रहेंगे ?
गैस सिलेंडर के दाम में वृद्धि पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने ट्वीट कर लिखा है, ‘‘घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम 50 रुपये बढ़ाए, कमर्शियल गैस सिलेंडर 350 रुपये महंगे. जनता पूछ रही है- अब कैसे बनेंगे होली के पकवान, कब तक जारी रहेंगे लूट के ये फरमान?’’उन्होंने आगे तंज कसते हुए कहा कि ‘‘मोदी सरकार में लागू कमरतोड़ महंगाई के तले पिसता हर इंसान !’’
वहीं कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने भी ट्वीट कर लिखा है कि “मित्रकाल में बड़ी बेरहम हो गयी मोदी सरकार. रसोई गैस ₹1100 तो कामर्शियल गैस ₹2100 के पार. अपने मित्रों पर खूब बरसाए प्यार और देश की जनता करे महंगाई से हाहाकर.

More Stories
ब्लू वाटर में डूबे 24 वर्षीय आदिल खान को नम आंखों से अंतिम विदाई, हजारों लोगों ने दी सुपुर्द-ए-खाक
शिक्षा मंत्री के गृह जिले में Gen Alpha का चक्काजाम! शिक्षक-शौचालय के लिए सड़क पर उतरे छात्र, भूपेश बघेल ने सरकार को घेरा
गायों की मौत पर दीपक बैज का सरकार पर बड़ा हमला, 10 हजार गौठान बंद होने का लगाया आरोप