देबीना बनर्जी Influenza B virus से संक्रमित हो गई हैं। उन्होंने यह जानकारी अपने इंस्टाग्राम पर दी। देबीना ने लिखा है कि मातृत्व इतना आसान नहीं है। वायरस के इन्फेक्शन के बाद उन्हें बच्चों से दूर रहना पड़ रहा है। देबीना ने हाल ही में अपनी बेटियों लियाना, दिविशा और पति गुरमीत के साथ श्रीलंका में वैलंटाइन्स डे मनाया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके बताया था कि उनकी बेटियों की यह पहली इंटरनैशनल ट्रिप थी।
बताए लक्षण
देबीना ने इंस्टा स्टोरी पर अपनी टेस्ट रिपोर्ट लगाकर जानकारी दी है कि उन्हें इन्फ्लूएंजा बी वायरस का संक्रमण हुआ है। वह ठीक नहीं हैं और अपनी बच्चियों से दूर हैं। इसके लक्षण उन्होंने खांसी और बुखार लिखे हैं।
कर रही हैं केयर
ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, देबीना के स्पोक्स पर्सन ने बताया था कि देबीना रिकवर हो रही हैं। सावधानियां बरत रही हैं, अच्छी तरह खा रही हैं और इस बात का ध्यान रख रही हैं कि वह बच्चों से दूर रहें और उनकी अच्छी देखभाल हो। देबीना ठीक हो रही हैं।
बीते साल हुईं 2 बच्चियां
गुरमीत और देबीना के लिए साल 2022 काफी अच्छा रहा। अप्रैल में बेटी लियाना को जन्म देने के बाद देबीना नवंबर में फिर बेटी की मां बनी। दूसरी बेटी प्रीमच्योर थी उसकी काफी देखभाल करनी पड़ी।

More Stories
ब्लू वाटर में डूबे 24 वर्षीय आदिल खान को नम आंखों से अंतिम विदाई, हजारों लोगों ने दी सुपुर्द-ए-खाक
शिक्षा मंत्री के गृह जिले में Gen Alpha का चक्काजाम! शिक्षक-शौचालय के लिए सड़क पर उतरे छात्र, भूपेश बघेल ने सरकार को घेरा
गायों की मौत पर दीपक बैज का सरकार पर बड़ा हमला, 10 हजार गौठान बंद होने का लगाया आरोप