दो दिन पहले हुई इस हत्या की जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए
गरियाबंद/दि बीबीसी लाइव:
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से महज 8 किलोमीटर की दूरी पर ओडिसा राज्य के नबरंगपुर जिले में एक यूट्यूबर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।
उक्त युवक का नाम हिंदू मरकाम उम्र 33 वर्ष है, जिसने नक्सलियों के खिलाफ 19वीडियो अपलोड किया था। इस वजह से वो नक्सलियों के निशाने पर था। इस हत्या के पीछे नक्सलियों का हाथ होना बताया जा रहा है।
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार हिंदू मरकाम गरियाबंद के शोभा थाना क्षेत्र के भुतबेड़ा गांव में पिछले 10 सालों से अपने मामा के घर पर रह रहा था। हालांकि एक-दो महीने पहले वो अपने गृह ग्राम नबरंगपुर जिले के कुमली गांव चला गया था। 15 सितंबर को वो कुमली से भुतबेड़ा गांव आने के लिए निकला था, लेकिन दोपहर 12 बजे के आसपास सुनसान इलाके में उसका रास्ता रोककर कुछ अज्ञात लोगों द्वारा कनपटी पर गोली मार कर उसकी हत्या कर दी गई!
लोग उसे मृत समझकर उसका वीडियो बना रहे थे, लेकिन उसके करवट बदलने पर पता चला कि वो जिंदा है। तुरंत रायघर पुलिस को खबर की गई। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डेढ़ घंटे के इलाज के बाद उसने दम तोड़ दिया। रायघर पुलिस ने मीडिया में बयान जारी करके कहा है कि हत्या नक्सलियों ने की है।
SDOP मैनपुर अनुज गुप्ता ने भी ओडिशा पुलिस के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार इस बात की पुष्टि की है।
जानकारी अनुसार उक्त युवक का घर 2 महीने पहले जला दिया गया था, जिसके बाद उसने साहस दिखाते हुए नक्सलियों के खिलाफ लगातार 19 वीडियो अपलोड किया। वो अपने वीडियो में नक्सलियों को गलत बताता था, उनके करतूतों की पोल खोलता था।
युवक हिंदू मरकाम ने कुछ ग्राम पंचायत के सरपंचों को नक्सलियों से मिला हुआ बताया था।
वीडियो में उसने नक्सली को जान से मारने के लिए ढूंढने की बात भी बताई थी।
वो यह भी कहता था कि उसे अपनी मौत का डर नहीं है, बल्कि वो खुद नक्सलियों के ठिकाने ढूंढ़ रहा है, ताकि इनका पता पुलिस को दे सके।

More Stories
प्रयागराज में राहुल गांधी का छात्रों से संवाद, बोले- भारत के युवाओं की ताकत के सामने अमेरिका-चीन भी कुछ नहीं
कल 9 अगस्त को मौसम का बड़ा अलर्ट: छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी
केमिकल से नोट बनाने का झांसा और बैंक लोन के नाम पर ₹90 लाख की ठगी! पेंड्रा कनेक्शन में 3 आरोपी गिरफ्तार