श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा इलाके में रात भर जारी मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में सूचना के बाद इस इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान पदगामपोरा में मुठभेड़ शुरू हो गई।
एक सुरक्षा अधिकारी ने कहा, “सेना, पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम जैसे ही संदिग्ध स्थान पर पहुंची, छिपे हुए आतंकवादियों ने स्वचालित हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी। इससे वहां मुठभेड़ शुरू हो गई, जिसमें एक आतंकवादी मारा गया।”
उन्होंने कहा कि मारे गए आतंकवादी की संबद्धता और पहचान अभी पता नहीं चल पाई है।
पुलिस ने एक ट्वीट में कहा, “मारे गए आतंकवादी का शव अभी तक बरामद नहीं किया जा सका है। मुठभेड़ अभी जारी है और आगे की जानकारी सामने आएगी।”

More Stories
‘गांव होंगे आत्मनिर्भर, तभी बनेगा विकसित छत्तीसगढ़’ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अफसरों को दिया बड़ा मंत्रविकसित छत्तीसगढ़
IITM बेंगलुरु में छाया छत्तीसगढ़! चित्रकोट से बस्तर तक पर्यटन की अनूठी पहचान ने खींचा देशभर का ध्यानछत्तीसगढ़ पर्यटन
जांजगीर-चांपा में अवैध रेत कारोबार पर बड़ा प्रहार! एक हाईवा और दो ट्रैक्टर जब्त, प्रशासन ने कसा शिकंजा