पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट पीजी 2023 को स्थगित करने की मांग वाली याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा। पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (एनबीई) से इस बारे में जवाब मांगा था। याचिका में डॉक्टर अभ्यर्थियों ने परीक्षा को दो से तीन माह टालने की मांग की है। इससे पहले शुक्रवार को सुनवाई के दौरान पीठ ने एनबीई से कहा कि कुछ निश्चित तथ्य और समस्या का हल लेकर आएं। अभी वह किसी के पक्ष में कोई आदेश नहीं दे रहा है, मामले को खुला रख रहे हैं।
हालांकि अभी सुनवाई को लिए कोई समय तय नहीं किया किया गया है, लेकिन कहा जा रहा है कि लंच के बाद इस पर सुनवाई शुरू हो सकती है।
आपको बता दें कि इससे पहले रविवार को भारत के चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ ने एक कार्यक्रम में कहा कि नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट के लिए भारी संख्या में अभ्यार्थियों की याचिकाएं आने का मतलब सिर्फ लाखों स्टूडेंट्स की आंकाक्षाओं की नहीं दर्शाता बल्कि यह मेडिकल एजुकेशन में रिफोर्म की तरफ भी इशारा करता है।
NEET PG postponement आपको बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा था कि मेडिकल एंट्रेंस एग्जामिनेशन स्थगित नहीं की जाएगी, यह अपने शेड्यूल के मुताबिक होगी।
परीक्षा 5 मार्च 2023 को होनी है। नतीजे 31 मार्च को जारी होंगे। हालांकि एनएमसी से लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय सभी संबंधित विभाग नीट 2023 पीजी परीक्षा स्थगित करने से इनकार कर चुके हैं। सरकार संसद में भी परीक्षा टालने से इनकार कर चुकी है।
नीट पीजी परीक्षा के जरिए ही एमडी, एमएस, पीजी डिप्लोमा, पीजी डीएनबी कोर्सेज में दाखिला मिलता है। हर साल लाखों की संख्या में एमबीबीएस डिग्रीधारक युवा इस परीक्षा में बैठते हैं।

More Stories
ब्लू वाटर में डूबे 24 वर्षीय आदिल खान को नम आंखों से अंतिम विदाई, हजारों लोगों ने दी सुपुर्द-ए-खाक
शिक्षा मंत्री के गृह जिले में Gen Alpha का चक्काजाम! शिक्षक-शौचालय के लिए सड़क पर उतरे छात्र, भूपेश बघेल ने सरकार को घेरा
गायों की मौत पर दीपक बैज का सरकार पर बड़ा हमला, 10 हजार गौठान बंद होने का लगाया आरोप