बिग बॉस 16 की कंटेस्टेंट रहीं एक्ट्रेस सुंबुल तौकीर खान ने महज 19 साल की उम्र में आलीशान घर खरीद लिया है। टीवी शो ‘इमली’ के बाद घर-घर में फेमस हो चुकीं सुंबुल तौकीर खान बिग बॉस हाउस में शालीन भनोट के करीब आने को लेकर चर्चा में रही थीं। हालांकि सुंबुल तौकीर खान और उनके पिता ने इस रिलेशनशिप टैग का खुलकर विरोध किया था।
सुंबुल तौकीर खान अपने पिता के बहुत ज्यादा करीब हैं और बिग बॉस हाउस में उन्होंने कहा था कि वह अपने पापा को प्राउड फील कराना चाहती हैं। सुंबुल तौकीर ने महज 19 साल की उम्र में अपना खुद का घर खरीदकर अपने पिता को प्राउड फील करवा भी दिया है। एक्ट्रेस ने एक वीडियो पोस्ट करके यह खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की है।
सुंबुल तौकीर खान ने इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “नया घर। काम चल रहा है। अपने आइडियाज जरूर दें।” फैंस ने कमेंट सेक्शन में इस घर को डेकोरेट करने के तरीके भी सुंबुल तौकीर खान को सजेस्ट किए हैं। वीडियो में सुंबुल तौकीर खान के घर की पेंटिंग करते लेबर और आर्किटेक्ट राधिका उनके साथ नजर आ रही हैं।
घर की सजावट के मश्वरे देते हुए एक यूजर ने लिखा- यह सिर्फ कांच की दीवारों वाली एक खूबसूरत जगह हो सकता है। वहीं एक शख्स ने लिखा- डांस प्रैक्टिस के लिए अच्छा स्पेस है। एक यूजर ने कमेंट किया- वाह क्या कमाल किया है। बता दें कि सुंबुल तौकीर खान बिग बॉस हाउस में काफी लंबे वक्त तक टिकी रही थीं, हालांकि वह यह शो जीत नहीं पाईं।

More Stories
ब्लू वाटर में डूबे 24 वर्षीय आदिल खान को नम आंखों से अंतिम विदाई, हजारों लोगों ने दी सुपुर्द-ए-खाक
शिक्षा मंत्री के गृह जिले में Gen Alpha का चक्काजाम! शिक्षक-शौचालय के लिए सड़क पर उतरे छात्र, भूपेश बघेल ने सरकार को घेरा
गायों की मौत पर दीपक बैज का सरकार पर बड़ा हमला, 10 हजार गौठान बंद होने का लगाया आरोप