अजमेर. राजस्थान के अजमेर में ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की आज आस्था एवं धार्मिक रीति नीति से परंपरागत रुप से महाना छठी मनाई गई जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत की।
अजमेर दरगाह स्थित आहता-ए-नूर में ठीक नौ बजे छठी की फातिहा का कार्यक्रम कुरान की तिलावत के साथ शुरू हुआ और उसके बाद गरीब नवाज की शान मे नात एवं मनकबत पेश किए। खुद्दाम-ए-ख्वाजा की ओर से ख्वाजा साहब की शिक्षाओं का भी संदेश दिया गया। बाद में सामूहिक रूप से छठी के मौके पर देश दुनिया में अमन चैन, भाईचारे, खुशहाली व कौमी एकता की दुआ की गई। खास बात यह रही कि ख्वाजा गरीब नवाज के 811वें सालाना उर्स के बाद आज की पहली महाना छठी रही।
छठी के मौके पर दरगाह शरीफ में जायरीनों एवं अकीदतमंदों से आस्ताना एवं दरगाह परिसर भरा नजर आया। दरगाह बाजार से महावीर सर्किल तक भी बड़ी संख्या में जायरीनों की चहल पहल बनी रही। आज की छठी में अजमेर जिले के सरवाड़ में ख्वाजा गरीब नवाज के पुत्र ख्वाजा फखरुद्दीन हसन चिश्ती सरवाड़ी के उर्स में शिरकत करने आए जायरीनों ने अजमेर में छठी के कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया।

More Stories
ब्लू वाटर में डूबे 24 वर्षीय आदिल खान को नम आंखों से अंतिम विदाई, हजारों लोगों ने दी सुपुर्द-ए-खाक
शिक्षा मंत्री के गृह जिले में Gen Alpha का चक्काजाम! शिक्षक-शौचालय के लिए सड़क पर उतरे छात्र, भूपेश बघेल ने सरकार को घेरा
गायों की मौत पर दीपक बैज का सरकार पर बड़ा हमला, 10 हजार गौठान बंद होने का लगाया आरोप