जयरामनगर//दि बीबीसी लाइव/हेमशंकर चंद्राकर :
जयरामनगर स्टेशन मास्टर अखिलेश कुमार अग्नि एवं सीआरपीएफ के बीच में हुई झड़प गाली गलौज जिसकी रिपोर्ट सीआरपी देव प्रसाद रत्नायके द्वारा 18 ,2 23 को मस्तूरी थाने में दी गई थी।
आपको बता दें की घटना सुबह करीब 9:30बजे की है, जिसमें सीएसएम के द्वारा आरपीएफ को बैनर पोस्टर निकालो बोलते हुए गाली गलौच किया गया एवं अभद्र व्यवहार किया गया।
जिस पर आरपीएफ देव प्रसाद रत्नयिके ने इसकी सूचना मस्तूरी थाने में दी। ऐसा सीएसएम अग्नि जी के द्वारा कई बार हो चुका है।
ज्ञात हो की बीते हुए कुछ महीनों पहले ऑन ड्यूटी पोटर बहुरन साहू ने ड्यूटी के दौरान जहर पी लिया था।
जोकि ग्राम खैरा का निवासी है और इन्हीं के द्वारा बीते 1 साल पहले साउथ बिहार ट्रेन को ना रोका गया उस समय सभी लोकल ट्रेनें कैंसिल चल रही थी। जिसके कारण साउथ बिहार ट्रेन को रायगढ़ से बिलासपुर तक लोकल बनाकर चलाया जा रहा था। इन्हें जानकारी थी उसके बाद भी वह ट्रेन जयरामनगर में ना रुकी जिसके कारण जयरामनगर उतरने वाले को बिलासपुर उतरना पड़ा एवं जयरामनगर से अन्य जगह जाने वालों को अपनी यात्रा रद्द करनी पड़ी और कई लोगों को प्राइवेट गाड़ी करके जाना पड़ा। इनका व्यवहार गांव वालों के प्रति भी अच्छा नहीं रहता है। जिससे ड्यूटी कर्मचारी के साथ-साथ गांव वाले भी इनके व्यवहार से काफी परेशान हैं।
उच्च अधिकारियों के समझाइश पर आरपीएफ द्वारा आपसी समझौता कर लिया गया, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई।
क्या ऐसे मामलों में उच्च अधिकारियों को इन पर कार्यवाही करना उचित नहीं लग रहा है?

More Stories
ब्लू वाटर में डूबे 24 वर्षीय आदिल खान को नम आंखों से अंतिम विदाई, हजारों लोगों ने दी सुपुर्द-ए-खाक
शिक्षा मंत्री के गृह जिले में Gen Alpha का चक्काजाम! शिक्षक-शौचालय के लिए सड़क पर उतरे छात्र, भूपेश बघेल ने सरकार को घेरा
गायों की मौत पर दीपक बैज का सरकार पर बड़ा हमला, 10 हजार गौठान बंद होने का लगाया आरोप