रायपुर. छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में कांग्रेस का 85वां महाधिवेशन हो रहा है. आज आयोजन का दूसरा दिन है. देशभर के 15 हजार डेलीगेट्स इस अधिवेशन में शामिल होने पहुंचे हुए हैं. कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व भी अधिवेशन में शामिल होने पहुंचे हैं. आज सुबह प्रियंका गांधी भी महाधिवेशन में शामिल होने रायपुर पहुंची. एयरपोर्ट पर सीएम भूपेश बघेल समेत कई नेताओं ने स्वागत किया.
प्रियंका गांधी के स्वागत के लिए बैनर पोस्टर के साथ ही रोड को फूलों से सजाया गया है. पूरी सड़क में फूल बिछाई गई है. प्रियंका गांधी के आगमन को लेकर रायपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ाई गई है. आपको बता दें महाधिवेशन का आज दूसरा दिन है. सुबह 9.50 बजे राष्ट्रगान के साथ महाधिवेशन की शुरुआत होगी. आज तीन महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होगी, जिसमें राजनीतिक, आर्थिक और अंतर्राष्ट्रीय प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी.

More Stories
ब्लू वाटर में डूबे 24 वर्षीय आदिल खान को नम आंखों से अंतिम विदाई, हजारों लोगों ने दी सुपुर्द-ए-खाक
शिक्षा मंत्री के गृह जिले में Gen Alpha का चक्काजाम! शिक्षक-शौचालय के लिए सड़क पर उतरे छात्र, भूपेश बघेल ने सरकार को घेरा
गायों की मौत पर दीपक बैज का सरकार पर बड़ा हमला, 10 हजार गौठान बंद होने का लगाया आरोप