August 26, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

गौण खनिज का अवैध परिवहन, और 8 ट्रैक्टर जप्त

जगदलपुर। कलेक्टर श्री चंदन कुमार द्वारा दिए गए गौण खनिजों के अवैध परिवहन पर नियंत्रण लगाने के निर्देश पर कार्यवाही करते हुए गुरुवार 22 और 23 फरवरी को खनिज विभाग द्वारा कार्यवाही करते हुए चुना पत्थर, रेत और मिट्टी ईंट का अवैध परिवहन करते हुए पाए जाने पर 6 हाईवा और 8 ट्रैक्टर को जब्त करते हुए पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
खनि विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार यह कार्यवाही भानपुरी, कोड़ेनार, जगदलपुर और आड़ावाल क्षेत्र में चूना पत्थर और मिट्टी ईंट का अवैध परिवहन करते हुए पाए जाने पर प्रकरण दर्ज किया गया। इनमें चुना पत्थर का अवैध परिवहन करते हुए चार हाइवा, रेत का अवैध परिवहन करते हुए दो हाइवा और मिट्टी ईंट का अवैध परिवहन करते हुए 6 ट्रैक्टर को पकड़ा गया। पकड़े गए सभी वाहनों को पुलिस अभिरक्षा में सौंप दिया गया है। गौण खनिजों के अवैध परिवहन के विरुद्ध यह कार्यवाही जिला खनिज जांच दल के खनि निरीक्षक मिदुल गुहा, खनि सिपाही डिकेश्वर खरे द्वारा की गई।